Hindi NewsJharkhand NewsDumka News70-Year-Old Man Seriously Injured in Hit-and-Run Accident in Masliya

सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय वृद्ध जख्मी,अस्पताल में भर्ती

मसलिया थाना क्षेत्र में शिकारपुर के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 70 वर्षीय बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। तिलाबाद गांव के दशरथ मिर्धा अपने काम से आ रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल चालक ने पीछे से...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSat, 22 Feb 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय वृद्ध जख्मी,अस्पताल में भर्ती

मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र शिकारपुर के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 70 वर्षीय बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को आसपास के लोगो ने मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। तिलाबाद गांव के दशरथ मिर्धा अपने निजी काम से शिकारपुर आ रहे थे। इसी बीच मसलिया - दलाही मुख्य सड़क में शिकारपुर के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक पीछे से धक्का मारकर फरार हो गया। जिससे दशरथ मिर्धा सड़क के ऊपर गिर गए। साथ ही उनके हाथ ,पैर सहित अंदुरुनी चोट लगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें