खोरठा साहित्यकार एवं गीतकार विनय तिवारी को मिला बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान
झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के साहित्यकार विनय तिवारी को अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ द्वारा बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान मिला। यह सम्मान खोरठा गीत, संगीत, सिनेमा और साहित्य में उनके योगदान के...
कतरास। झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार, लोककलाकार कवि, फिल्म लेखक निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी को अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ द्वारा बिरसा मुंडा ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह सम्मान अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंध के सचिव मार्शल बरला संजोजक आशुतोष भगत, अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने प्रदान किया। यह सम्मान इनके खोरठा गीत, संगीत, सिनेमा एवं साहित्य के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य के लिए दिया गया। यह सम्मान पाने वाले विनय तिवारी खोरठा भाषा के प्रथम कलाकार हैं। विनय तिवारी पिछले कई दशकों से अपनी मायकोरवा भाषा खोरठा में हजारों गीत लिखकर खोरठा गीत संगीत को समृद्ध करने में अहम योगदान दिए हैं। विनय तिवारी झारखण्ड प्रदेश की लोकप्रिय जनभाषा खोरठा के आधुनिक गीत-संगीत-साहित्य-सिनेमा के अत्यंत ख्यातिलब्ध जन प्रिय व्यक्तित्व का नाम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।