पूर्व रणजी क्रिकेटर रीता और विवाहिता सुरभि ने भी लहराया परचम
अलकडीहा की रीता यादव और धनबाद की कुमारी सुरभि ने नेट परीक्षा में सफलता हासिल की है। रीता ने 94.96 अंक और सुरभि ने 96.99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विधायक चंद्रदेव महतो ने दोनों को शुभकामनाएं दी। सुरभि...

अलकडीहा, प्रतिनिधि चांद कुइयां चेकपोस्ट के समीप रहने वाले पूर्व बीसीसीएल कर्मी स्व. विश्वनाथ यादव की पुत्री रीता यादव एवं धनबाद बिनोद नगर की पूनम देवी की पुत्री कुमारी सुरभि ने नेट की प्रवेश परीक्षा में सफल होकर नाम रोशन किया है। सिंदरी क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। आगे सहयोग करने की बात कही है।
रीता को 94.96 अंक मिला है। रीता पूर्व में रणजी क्रिकेटर भी रह चुकी हैं। पिछले वर्ष रीता बीएससी परीक्षा पास कर बिहार के झंझारपुर में खेल शिक्षक के रूप में ज्वाइन किया। इसके बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। वहीं धनबाद बिनोद नगर निवासी स्व. सिद्धार्थ शंकर की पुत्री कुमारी सुरभि पढ़ने में शुरू से ही तेज थीं। तीन वर्ष पूर्व उनकी शादी भी हो गई थी। वह अपने पति विजय मिश्रा के साथ दिल्ली में रह कर पढ़ाई कर रही थी। अंततः नेट में कुमारी सुरभि ने 96.99 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार का नाम रोशन किया। सुरभि ने बताया कि परीक्षा पास होने से असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई कर गई और पीएचडी में भी नामांकन हो जाएगा। सुरभि इसका श्रेय पति विजय मिश्रा को देती हैं। बताती हैं कि गूगल के माध्यम से रात में पढ़ाई करती थी। पति सहयोग करते थे। कहा कि कोई भी काम असंभव नहीं है। सभी को संकल्प लेकर काम करना चाहिए तभी सफलता मिलती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।