Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTwo Injured in Road Accident Near Kandra School Dhanbad-Bokaro Highway

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि।

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 2 Nov 2024 01:36 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल

महुदा, प्रतिनिधि। धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय कांड्रा के समीप शुक्रवार की शाम वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व दोनों को ईलाज के लिए एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिहरपुर थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी अखिलेश तेली व चंद्रिका महतो काण्ड्रा बस्ती स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। काण्ड्रा मध्य विद्यालय के समीप सड़क पार करने के दौरान धनबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर महुदा थाना प्रभारी पहुंचे व एंबुलेंस से दोनों को एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस बाइक को जब्त कर थाना ले गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें