महुदा के राधानगर में एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा,

महुदा। महुदा थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी कमल रजक उर्फ लड्डू रजक की 14 वर्षीय छोटी पुत्री ने रविवार की रात अपने कमरे में पंखा के सहारे दुपट्टा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर उसके परिजन कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। उसके बाद रात में ही उसके परिजन उसे बोकारो जनरल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तत्पश्चात बोकारो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बोकारो सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि रविवार की शाम प्रति दिन की भांति वह अपनी पत्नी के साथ महुदा बाजार स्थित अपने पूजा भंडार दुकान में था। उसकी छोटी पुत्री अपनी बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ अपने घर पर थी। शाम को रात का खाना बना रही थी। इसी बीच वह अपने कमरे को अंदर स बंद कर फंदा लगा ली। थोड़ी देर बात उसके छोटे भाई ने उसे फंदे पर झुलते देखा। उसने अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी। उसे फंदा पर झुलता देख दोनो हल्ला करने लगे। हल्ला सुनकर लोग जुटे और कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। उसे तुरंत निजी वाहन से बोकारो जनरल अस्पताल ले गए। मृतका रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा में नवम वर्ग की छात्रा थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।