तालाब में डूबने से युवक की मौत
महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि।

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा थाना क्षेत्र के कांड्रा पंचायत निवासी गोपाल रंजन महतो (52) की मौत शुक्रवार की रात तालाब में डूबने से हो गई। शनिवार की सुबह जब घर के सदस्यों को इसकी सूचना मिली तो शव घर लाया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि गोपाल शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे शौच के लिए जमडीहा लाला टोला स्थित कर्मशाला बांध गया था। हाथ-पैर धोने के दौरान वह ठंड की वजह से फिसलकर अचानक पानी में गिर गया और दलदल में फंस गया होगा जिससे मौत हो गई होगी। सुबह जब लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटना की सूचना पाकर कांड्रा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर महतो उसके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया। शनिवार शाम को तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी व एक बेटा है, जो पढ़ाई कर रहा है। जबकि बेटियों की शादी हो चुकी है। इस संबंध में महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।