Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTragic Bathroom Accident Claims Life of Retired Teacher in Mahuda

सेवानिवृत शिक्षिका का बाथरूम में गिरने से निधन

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि।

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 14 Feb 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत शिक्षिका का बाथरूम में गिरने से निधन

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा थाना क्षेत्र के पांडेयडीह लालबंगला निवासी महुदा कॉलेज के सेवानिवृत प्रोफेसर अरविंद कुमार महतो की पत्नी सेवानिवृत शिक्षिका शशिकला देवी (63) की मौत गुरूवार शाम अचानक बाथरूम में गिरने से हो गयी। घटना के संबंध में अरविंद महतो ने बताया कि घर में वे दोनों पति-पत्नी ही थे। उनका छोटा पुत्र अपनी शादी के बाद बुधवार को अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने वृंदावन गया है, जबकि बड़ा पुत्र गुड़गांव में नौकरी करता है। आज दिन में उनकी पत्नी की तबीयत कुछ खराब होने के कारण स्थानीय चिकित्सक से जांच कराकर लाया था। वह बिल्कुल नॉर्मल थी। शाम को वह बाथरुम गयी थी और वे बाहर बरामदे में बैठे थे। पांच सात मिनट तक जब वह नहीं लौटी तो बाथरुम जाकर देखा तो वह मुंह के बल गिरी हुई थी। आनन फानन में उसे उठाया तो वह बेहोशी की हालत में थी, लेकिन सांस चल रही थी। अगल बगल के लोगों की मदद से तत्काल उसे उठाकर पाटलीपुत्र नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद महतो मूल रूप से बेगुसराय के रहने वाले हैं। अंतिम संस्कार के लिए मृतक के शव को बेगुसराय ले जाने की तैयारी चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें