Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsShyam Mahotsav Celebrated in Chirkunda with Devotional Songs and Celebrations

चिरकुंडा में श्याम महोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

चिरकुंडा में चिरकुंडा अग्रसेन भवन में शनिवार रात श्याम महोत्सव का आयोजन हुआ। गायक संजय मेहरा और रोहित खाटूवाला ने भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्याम बाबा के दरबार को भव्यता से सजाया गया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 3 Feb 2025 03:02 AM
share Share
Follow Us on
चिरकुंडा में श्याम महोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

चिरकुंडा/पंचेत, हिटी। चिरकुंडा अग्रसेन भवन में तीण वाणधारी भक्त मंडल की ओर से शनिवार देर रात श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। गायक संजय मेहरा (कोलकाता) व रोहित खाटूवाला (कुल्टी) ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सर्वप्रथम श्याम बाबा के दरबार को भव्य तरीके से सजाया गया। छप्पन भोग लगाया गया। चिरकुंडा के मिंटू शर्मा व उनकी पत्नी संध्या शर्मा की शादी के 25 साल पूरे होने पर श्याम बाबा के दरबार में केक काट स्वागत किया गया। मौके पर मिंटू शर्मा, संध्या शर्मा, अनिल शर्मा, संजय शर्मा, अजय शर्मा, बुद्धराम शर्मा, टिंका गाडिया, किट्टू सरदार, भोला सिंह, गप्पू शर्मा, सचिन अग्रवाल, निलय गड्यान, श्यामा गाडिया, रामअवतार अग्रवाल आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें