बालिका उच्च विद्यालय मोदीडीह में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ,

सिजुआ, प्रतिनिधि। बालिका उच्च विद्यालय व प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल मोदीडीह सिजुआ में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चो ने विभिन्न विषयो पर अपनी प्रस्तुती देकर अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चो ने आधुनिक विज्ञान पर कलाकृति प्रदर्शित किया था। सिजुआ क्षेत्र के जीएम सुधाकर प्रसाद व एजीएम केके सिंह ने बच्चो द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। बच्चो से आवश्यक जानकारी लिया। बच्चो ने अधिकारियों द्वारा पूछे गये सवालों का जबाब देकर आश्चर्यचकित किया। बच्चो ने आर्ट, क्राफ्ट व साइंस विषय पर प्रदर्शनी लगाया। वक्ताओ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चो में प्रतिस्पर्धा का भावना उत्पन्न होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को 26 जनवरी को पुरस्तृत की जाएगी। मौके पर एपीएम अशोक कुमार, राणा एसके सिंह, उमंग ठक्कर, मोदीडीह कोलियरी एजेंट संजय कुमार नंदा, मैनेजर दशरथ सिंह, पीएम तारा सिंह, धीरज कुमार, श्रमिक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, केबी सहाय, भोला राम, एएन झा, मजहर अंसारी, रामगोपाल सिंह, इंद्रदेव भुईया, शकील अहमद आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।