कला महोत्सव के मंच पर दिखी झारखंड की संस्कृति
धनबाद में एक दिवसीय कला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा और झामुमो के प्रवक्ता नीलम मिश्रा ने दीप प्रज्वलित किया। गायन, नृत्य और नाट्य कला की प्रस्तुति हुई, जिसमें...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार) के सौजन्य से राज्यस्तरीय एक दिवसीय कला महोत्सव का आयोजन रविवार को न्यू टाउन हॉल धनबाद में समर्पित कला मंच की ओर से किया गया।
मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह मीडिया पैनेलिस्ट नीलम मिश्रा, समर्पित कला मंच के सचिव हारून रशीद, रंगकर्मी बशिष्ठ प्रसाद सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में गायन, नृत्य एवं नाट्य कला की प्रस्तुति हुई। इसमें धनबाद के साथ बोकारो, कोडरमा, जमशेदपुर, हजारीबाग जिले के कलाकार शामिल हुए। गायकों ने खोरठा लोकगीत हमर झारखंड, झारखंड माटी के धुरा, हमें झारखंडी खांटी रे गायन में प्रस्तुति दी। झूमर नृत्य, नागपुरी गीतों पर परंपरागत नृत्य तथा सिदो कान्हू एवं फूलो-झानो वीर शहीदों की जीवनी पर आधारित नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक रजक, पिंकी पासवान, सतीश सिन्हा, मिन्हाज, सना परवीन, शाहिद अफरीदी, सना परवीन, सुमन कुमारी, सुशील उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।