पेपर लीक के विरोध में अभाविप ने फूंका पुतला
धनबाद में मैट्रिक परीक्षा के हिन्दी और विज्ञान के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ अभाविप के कार्यकर्ताओं ने जैक अध्यक्ष का पुतला फूंका। अभाविप ने पेपर लीक की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि...

धनबाद, मुख्य संवाददाता मैट्रिक परीक्षा में हिन्दी व विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में शुक्रवार को अभाविप धनबाद के कार्यकर्ताओं ने जैक अध्यक्ष का पुतला फूंका। अभाविप ने पेपर लीक होने की घटना की निष्पक्ष व विस्तृत जांच की मांग की है।
अभाविप झारखंड के प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी ने कहा कि झारखंड अधिविध परिषद परीक्षाओं की सुचिता बरकरार रखने में असमर्थ है। जैक परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से आयोजित कराने में असफल रहा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की बढ़ती घटनाएं राज्य के शैक्षणिक वातावरण के लिए चिंताजनक है। सरकार को विद्यार्थियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना होगा। अभाविप इस पूरी घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है। अभाविप इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। रांची में अभाविप प्रतिनिधिमंडल पर लाठीचार्ज कराने का विरोध किया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका गोराईं ने कहा कि पहले जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हुए। अब मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होना झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मौके पर उपस्थित साक्षी, हरगोविंद, प्रियंका, विक्की ठाकुर, अभय जायसवाल मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।