Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Meeting of Headmasters from 108 Government Schools Held in Jharia Academy

झरिया के108 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दिए गए छात्र हित में कई निर्देश

झरिया वरीय संवाददाता। झरिया एकाडेमी स्कूल झरिया में बुधवार को झरिया प्रखण्ड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की गुरु गोष्ठी सह समीक्षात्मक

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 10 Jan 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
झरिया के108 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दिए गए छात्र हित में कई निर्देश

झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया एकाडेमी स्कूल झरिया में बुधवार को झरिया प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की गुरुगोष्ठी सह समीक्षा बैठक हुई। जिसमें 108 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान धनबाद के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार ने छात्रों को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न प्रकार के योजनाओं में मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, सामान्य छात्र- छात्राओं हेतु निशुल्क साइकिल वितरण प्रपत्र, शिशु पंजी अद्यतनीकरण, यू डायस प्लस, स्टूडेंट मॉड्यूल, अपार आईडी, शिक्षक बॉयोमेट्रिक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति एसएमएस, मिड डे मील योजना आदि पर विस्तृत जानकारी दी। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी झरिया लीला कुमारी उपाध्याय, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील सिंह, श्यामा कांत झा, प्रखंड साधनसेवी अजय पाल, संकुल साधनसेवी भुवन महथा, प्रवीण झा, हरेश्वर ओझा, सुरेन्द्र तांती, अजहर आलम, मधुकर प्रसाद व जितेन्द्र वर्णवाल, राजेश साहनी, सुनील भगत, प्रेमलता, योगिता, अशोक साहू, मोनिका कुमारी, दामिनी, राणा प्रताप आदि सभी 108 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें