Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Home Guard Welfare Association Demands EPF Benefits for Home Guards

होमगार्ड जवानों ने की ईपीएफ की मांग

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा है कि 2021 में आंदोलन के दौरान सरकार से सहमति हुई थी कि होमगार्ड जवानों को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ मिलेगा। लेकिन अब तक यह लाभ नहीं दिया गया है। एसोसिएशन ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 24 Feb 2025 05:08 AM
share Share
Follow Us on
होमगार्ड जवानों ने की ईपीएफ की मांग

धनबाद, वरीय संवाददाता झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वर्ष 2021 में हुए आंदोलन के दौरान झारखंड सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता के क्रम यह सहमति बनी थी कि होमगार्ड जवानों को भी बिहार की तर्ज पर‌ कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ दिया जाएगा, लेकिन अब तक झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ नहीं मिल पाया है। होमगार्ड डीजी, विधि विभाग, वित्त विभाग एवं महाधिवक्ता होमगार्ड जवानों को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ देने पर सहमति दे चुके हैं। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों को बिहार राज्य की तर्ज पर कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ दिया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें