लापता व्यक्ति का 10 वें दिन मिला लावारिश अवस्था में शव
महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा,

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा थाना क्षेत्र के भक्तुडीह निवासी भक्तु गोप (81) का शव श्रेष्ठ नगर के पीछे जंगल में लावारिश अवस्था में पाया गया। वह एक नवम्बर से घर से लापता थे। लोग सुबह जब खेत की ओर जा रहे थे तो उसी दौरान उसका शव देखा गया और उसके घर वालों को इसकी जानकारी दी। घर वाले पहुंचे और शव की शिनाख्त की तथा महुदा थाना को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी धीरज कुमार घटना स्थल पर पहुंचे एवं शव का मुआयना किया। शव को अपने कब्जे में लेकर महुदा थाना लाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि उसके पुत्र मोहन गोप ने महुदा थाना में लापता होने का लिखित शिकायत दी थी। उसी आधार पर पुलिस खोजबीन कर रही थी। जिसके बाद आज सुबह उसका शव पाया गया। उसका पंचनामा किया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कारवाई की जाएगी। मृतक के चार पुत्र है, चारो का विवाह हो चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।