Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDrunken Villager Attacks Neighbors with Stones in Duhatand Five Injured

दुहाटांड़ में नशेड़ी ने आधी रात को ग्रामीणों पर किया पथराव, पांच घायल

धनबाद के दुहाटांड़ में रविवार रात एक नशेड़ी ने गांव वालों पर पथराव कर दिया, जिससे पांच लोग घायल हो गए। सुनील कुमार साव ने गाली-गलौज करने के बाद ईंट-पत्थर उठाकर लोगों पर फेंके। पुलिस ने आरोपी को हिरासत...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 25 Feb 2025 05:00 AM
share Share
Follow Us on
दुहाटांड़ में नशेड़ी ने आधी रात को ग्रामीणों पर किया पथराव, पांच घायल

धनबाद, मुख्य संवाददाता दुहाटांड़ में एक नशेड़ी ने रविवार की आधी रात को गांव वालों पर पथराव कर दिया। सुनील कुमार साव ने पहले गांव वालों के साथ गाली-गलौज की और जब गांव वालों ने विरोध किया तो वह ईंट-पत्थर उठा कर लोगों पर चलाने लगा। पथराव में गांव के पांच लोग घायल हो गए। एसएनएमएमसीएच में उनका इलाज कराया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर देर रात धनसार थाना की पुलिस ने आरोपी सुनील साव को हिरासत में ले लिया।

पत्थरबाजी में दुहाटांड़ निवासी राजकुमार, इंद्रदेव प्रसाद, रोहित कुमार, हर्ष मिश्रा और रेखा देवी घायल हो गए। सोमवार को सुनील साव के खिलाफ दुहाटांड़ के बजरंगी कुमार ने धनसार थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बजरंगी ने बताया कि रविवार की रात गांव में सभी लोग सो रहे थे। रात करीब 12 बजे पड़ोस में रहनेवाला सुनील नशे में धुत्त होकर आया। वह सड़क पर खड़ा होकर बेवजह पड़ोसियों को गाली-गलौज कर रहा था। उसकी आवाज सुनकर लोग जगे। उसका विरोध करने पर वह भड़क गया। सुनील लोगों को निशाना बना कर ईंट-पत्थर चलाने लगा। पथराव के दौरान वहां भगदड़ मच गई। पथराव में लोगों को चोटें आईं और वह कराह उठे। लोग घरों में दुबक गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि अक्सर सुनील शराब पीकर आता है और लोगों को परेशान करता है। उससे पूरा मुहल्ला भयाक्रांत है। थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत की जांच हो रही है। जांच के बाद आरोपी पर समुचित कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें