एनजीओ एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संतोष, मगधेश बने सचिव
धनबाद में सभी एनजीओ एक मंच पर आए और एनजीओ एसोसिएशन का गठन किया। संतोष विकराल को अध्यक्ष और मगधेश कुमार को सचिव चुना गया। मुख्य अतिथि शारदा सिंह ने वन नेशन, वन इलेक्शन के महत्व पर चर्चा की। सत्यजीत...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद के सभी एनजीओ ने एक मंच पर पहुंचकर एनजीओ एसोसिएशन का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से संतोष विकराल को अध्यक्ष और मगधेश कुमार को सचिव चुना गया।
रविवार को जिले के एनजीओ से जुड़े लोगों की बैठक हुई। बैठक में धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में वन नेशन, वन इलेक्शन के महत्व पर भी प्रकाश डाला और इसे देश की राजनीतिक स्थिरता के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से देश में बार-बार होने वाले चुनावों की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सकता है, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। इस संगठन को बनाने में सत्यजीत कुमार का विशेष योगदान रहा।
कमेटी के पदाधिकारी
नई कमेटी में संरक्षक अनिल सिंह (जीवन फाउंडेशन), तापस चक्रवर्ती (अर्पण फाउंडेशन), अध्यक्ष संतोष विकराल (जननायक डॉ. राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट), उपाध्यक्ष पूजा रत्नाकर (मैं हूं धनबाद), सुदर्शन साव (ग्रामीण विकास केंद्र), पिंकी गुप्ता (पंख एक नई दिशा), नम्रता गुप्ता (बाबा फरीद मिशन), कविता मिश्रा (हरिकेश हितैषणी संस्था), सचिव मगधेश कुमार (किसान विकास ट्रस्ट), सह सचिव विंदेश्वर बाउरी (अमृत जीवन जन कल्याण ट्रस्ट), एनाउल हक (ग्रामीण विकास केंद्र), कोषाध्यक्ष सुधांशु पांडे (जीवनदीप ट्रस्ट), सह कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार (संपूर्ण जन जागृति संस्था), कुमार प्रशांत (आयुष फाउंडेशन धनबाद), मीडिया प्रभारी संजय कुमार (जन जागृति ट्रस्ट), प्रचार-प्रसार पदाधिकारी सरस्वती देवी, जनसंपर्क पदाधिकारी सुनीता कुमारी (अमृत जीवन जनकल्याण ट्रस्ट)।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।