स्थापना दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस में हर्ष बने चैंपियन
धनबाद में धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का उद्देश्य विधानसभा चुनाव में वोटिंग के लिए जागरूकता फैलाना था। हर्ष भारद्वाज ने पहला स्थान...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ और वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड स्थापना दिवस तथा प्रकाश पर्व पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ वॉलीबॉल स्टेडियम से रणधीर वर्मा चौक, डीआरएम बिल्डिंग, पूजा टॉकीज, कंबाइंड बिल्डिंग, गोल्फ ग्राउंड होते हुए वॉलीबॉल स्टेडियम में संपन्न हुई। क्रॉस कंट्री रेस के माध्यम से धनबाद के वोटर को विधानसभा चुनाव के मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेता हर्ष भारद्वाज, दूसरा स्थान कन्हैया यादव और तीसरा स्थान राहुल सिंह को मिला। स्थापना दिवस पर सीनियर एकादश व यूथ एकादश के बीच मैत्री वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें यूथ एकादश ने सीनियर एकादश को कड़े संघर्ष में 24-26, 23-25, 27-25 और 25-22 तथा अंतिम सेट में 17-15 से हराया। विजेता व उपविजेता को 17 नवंबर को वॉलीबॉल स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा। वहीं वॉलीबॉल स्टेडियम में प्रकाश पर्व पर 100 मिट्टी के दीए जलाए गए। साथ ही आतिशबाजी की गई। क्रॉस कंट्री दौड़ व वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रीय व गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट राजेश सिन्हा ने परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर महासचिव सूरज प्रकाश लाल, जितेन कुमार, पंकज कुमार, अब्दुल रहमान, नीरज कुमार, सनी यादव, अमन जमाल, प्रिया जायसवाल, सुमन यादव, सूरज कुमार, रितिका, लक्ष्मी, किशनी, दीप्ति, सृष्टि पाल उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।