अपकीप अलाउंस पर कोल इंडिया का आदेश जारी
धनबाद। कोल इंडिया ने अपकीप अलाउंस पर आदेश जारी किया है, जिसमें 2024-25 में इसकी गणना का आकलन होगा। वित्त मंत्रालय ने कर्मियों से टैक्स काटने का आदेश दिया था, जिसका कोयलाकर्मियों ने विरोध किया। कोल...

धनबाद। कोल इंडिया ने अपकीप अलाउंस पर आदेश जारी कर दिया। 2024-25 में इसकी गणना कैसे होगी, इसका आकलन होगा। कोल इंडिया में पर्क्स लेनेवाले कर्मियों को टैक्स काटने का भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने आदेश दिया था। कंपनी के कर्मियों को सुविधा के रूप में भी राशि (हाउस रेंट आदि) दी जाती है, जिसपर 2008-09 से टैक्स काटा जा रहा है, जिसका कोयलाकर्मियों ने विरोध किया था। उनका कहना था कि सुविधा पर मिलनेवाली राशि से टैक्स काटना तर्कसंगत नहीं है। विरोध के बाद कोल इंडिया प्रबंधन ने कहा था कि टैक्स के रूप में काटी गई राशि का भुगतान कंपनियां कर देंगी। इसे अपकीप अलाउंस के रूप में कर्मियों को दिया जाता है। कोल इंडिया की ओर से जारी आदेश पिछले वित्तीय वर्ष की तरह ही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।