प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ,

सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ पुराना श्यामबाजार स्थित छह नंबर चानक के समीप नव निर्मित शिव परिवार व हनुमान मंदिर पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 201 कन्या व महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। युवकों की टोली हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर जयकारे का उदघोष कर रहे थे। कलश यात्रा में पुराना श्यामबाजार से यात्रा निकली जो जोगता मोड़, सिजुआ सकलदेव सिंह मोड़, मोदीडीह 10 नंबर मोहल्ला, अंगारपथरा होते हुए सूर्य मंदिर कतरी नदी तट पर पहुंचे। आचार्य अरविंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। यजमान रामलाल भुइयां पत्नी गीता देवी, संतोष रजवार पत्नी ज्ञानती देवी, बिक्की कुमार साव पत्नी प्रमिला देवी ने जल भरण किया। सभी कलश लेकर पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे जहां कलश स्थापना कराया गया। पूजा अर्चना के बाद आरती की गई। श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कलश यात्रा में देवनारायण रजवार, भोला राम, दिनेश रजवार, संदीप गुप्ता, रामा साव, राहुल राज, कामेश्वर भुइयां आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।