विश्वकर्मा में दीक्षा महिला समिति ने खोली पनशाला
झरिया में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र दीक्षा महिला संस्कृति समिति ने पनशाला का उद्घाटन किया। कुसुंडा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजंता दास ने फीता काटकर उद्घाटन किया। समिति ने असंगठित...

झरिया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र दीक्षा महिला संस्कृति समिति के सदस्यों ने बुधवार को विश्वकर्मा परियोजना लोडिंग प्वाइंट पर पनशाला का उद्घाटन किया। उद्घाटन कुसुंडा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजंता दास ने फीता काटकर किया। समिति ने ट्रक लोडिंग करने वाले असंगठित मजदूरों के बीच छाता का वितरण किया। वहीं महिला मजदूरों के लिए शौचालय रूम भी चालू किया गया। महिला सदस्यों ने बुके देकर विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में कार्यरत महिला शॉवल ऑपरेटर राधा देवी ने सम्मानित किया। मौके पर पीओ संजय कुमार, फरजाना परवीन, मनीष प्रकाश, संटू झा, पुष्पा सिंह, पूजा अग्रवाल, मीनू मिश्रा, सुनीता राम, अनीता बाग, नीलम सिंह, कंचन भारती, विनीता ठक्कर, खुशबू ,अनीशा आदि थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।