Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBBMKU to Offer Santali Kurmali Khortha French and German Certificate Courses

संथाली, कुरमाली, खोराठा व फ्रेंच सर्टिफिकेट कोर्स की होगी पढ़ाई

धनबाद, बीबीएमकेयू मुख्यालय में संथाली, कुरमाली, खोरठा के साथ-साथ फ्रेंच और जर्मन सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी। गुरुवार को एडमिशन कमेटी की बैठक में पीजी कोर्स के लिए शिड्यूल जारी करने पर निर्णय...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 12 Sep 2024 02:50 AM
share Share
Follow Us on
संथाली, कुरमाली, खोराठा व फ्रेंच सर्टिफिकेट कोर्स की होगी पढ़ाई

धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू मुख्यालय में संथाली, कुरमाली व खोरठा के साथ फ्रेंच व जर्मन सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई होगी। विवि में गुरुवार को एडमिशन कमेटी की बैठक होगी। बैठक में सर्टिफिकेट कोर्स के साथ पीजी कोर्स में नामांकन के लिए शिड्यूल जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा। बताते चलें कि संथाली, कुरमाली व खोरठा सर्टिफिकेट कोर्स में पहले दो सत्र में नामांकन लिया गया था। इसके बाद नामांकन का इंतजार किया जा रहा था। पीजी नामांकन के लिए शिड्यूल जारी किया जाएगा: विवि के पीजी विभागों के अलावा एसएसएलएनटी, झरिया के बेलगड़िया में आरएसपी व बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में भी पीजी में नामांकन लिया जाएगा। दो वर्ष बाद जूलॉजी व बॉटनी की पढ़ाई के लिए एडमिशन होगा। लॉ कॉलेज में एलएबी कोर्स में नामांकन शुरू करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी। पीजी के लिए आवेदन व नामांकन शुल्क, सीटों की संख्या पर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यूजी कोर्स में बची सीटों के लिए पांचवें फेज के लिए चांसलर पोर्टल खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है। यूजी कॉलेजों में मांग वाले विषयों में सीटें बढ़ाने समेत अन्य बिदुओं पर चर्चा की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें