मंईयां सम्मान योजना अधिकारी बन महिला से ठगी
देवघर के धावाटांड़ गांव की एक महिला से 22 हजार रुपए की ठगी हुई है। महिला ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को मंईयां सम्मान योजना का अधिकारी बताकर...

देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के धावाटांड़ गांव निवासी एक महिला से 22 हजार रुपए की ठगी हो गई है। महिला ने शनिवार को साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को मंईयां सम्मान योजना का अधिकारी बता वेरीफिकेशन के लिए जानकारी मांगी। झांसे में आकर व्यक्तिगत जानकारी देने के बाद उसके खाते से 22 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। महिला ने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे विश्वास में लिया और योजना वेरिफिकेशन का हवाला देकर सभी जरूरी विवरण प्राप्त कर लिया। उसके बाद महिला के खाते से राशि गायब हो गई। ठगी की शिकार महिला ने बताया कि मेहनत की कमाई चंद मिनटों में साइबर आरोपियों ने अपने नाम ट्रांसफर कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।