Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTwo Women Hospitalized After Poisoning Incident in Deoghar

घरेलू विवाद से परेशान दो महिला ने किया विषपान

देवघर में दो महिलाओं को जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। एक महिला सोनारायठाढ़ी और दूसरी महिला गिरिडीह बजार की निवासी है। डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरTue, 25 Feb 2025 03:42 AM
share Share
Follow Us on
घरेलू विवाद से परेशान दो महिला ने किया विषपान

देवघर, प्रतिनिधि। जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली दो महिलाओं को इलाज के लिए सोमवार को सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने दोनों महिलाओं की प्राथमिक जांच कराने के बाद भर्ती कर लिया है। एक महिला सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं दूसरी महिला सीमावर्ती गिरिडीह बजार की रहने वाली है। डॉक्टर ने दोनों मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। ओपी प्रभारी दोनों महिलाओं के परिजनों पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू विवाद के कारण जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों महिला के मायकेवालों को जानकारी देकर सदर अस्पताल बुलाया है, ताकि मामले के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें