मासिक लोक अदालत : 88 मामलों का निष्पादन
देवघर व्यवहार न्यायालय और मधुपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में 88 मामलों का उभयपक्षीय समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। कुल 5 लाख 4 हजार रुपए के समझौते हुए।...

देवघर प्रतिनिधि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार व झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निदेशानुसार देवघर व्यवहार न्यायालय परिसर व मधुपुर अनुमंडल न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष-सह-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार के निर्देशन में आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 88 मामलों का उभयपक्षीय समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया, जबकि 5 लाख 4 हजार रुपए के समझौते तय किए गए। मामलों का निष्पादन करने के लिए कई बेंचों का गठन किया गया था, जिनमें न्यायिक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं को शामिल किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।