Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMobile Theft Leads to Hacking Man Loses 52 000

खोए मोबाइल से 52 हजार ट्रांसफर

देवघर में दीपक कुमार ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 31 मार्च को फुटबॉल खेलने के दौरान उसका मोबाइल खो गया था। 2 अप्रैल को उसने नए सिम कार्ड के माध्यम से पाया कि उसके खाते से 52...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 5 April 2025 04:28 AM
share Share
Follow Us on
खोए मोबाइल से 52 हजार ट्रांसफर

देवघर। नगर थाना के देवघर कॉलेज गेट निवासी दीपक कुमार नामक ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। बताया है कि 31 मार्च को फुटबॉल खेलने के दौरान जसीडीह थाना के एक खेल मैदान में मोबाईल खो गया था। इसकी शिकायत जसीडीह थाना में उसी दिन दर्ज कराया था। उसके बाद 2 अप्रैल को उसी नंबर का दूसरा सिम कार्ड निकलवाने पर उसे पता चला कि उसके मोबाइल सिम कार्ड से लिंक खाते को हैक कर उसमें रखे 52 हजार रुपए किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया गया है। जैसे ही मामले के बारे में जानकारी हुई, साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें