Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMajor Cyber Crime Crackdown Two Arrested in Deoghar

मोहनपुर: चित्रपोका में छापेमारी, साइबर क्राइम के आरोप में दो गिरफ्तार

देवघर में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मोहनपुर थाना की पुलिस ने चित्रपोका गांव में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस मोबाइल और एटीएम कार्ड...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरMon, 24 Feb 2025 03:30 AM
share Share
Follow Us on
मोहनपुर: चित्रपोका में छापेमारी, साइबर क्राइम के आरोप में दो गिरफ्तार

देवघर, प्रतिनिधि। साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया जा रहा है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रोज छापेमारी चल रही है। ऐसे में रविवार दोपहर में मोहनपुर थाना की पुलिस ने थाना के चित्रपोका गांव में छापेमारी कर साइबर क्राइम करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं छापेमारी के दौरान मौके से तीन आरोपी मौके से फरार हो गया । वहीं दोनों आरोपियों के पास से मिला मोबाइल, सिम र्काड की जांच पड़ताल किया जा रहा है। वहीं जब्त किया गया एटीएम कार्ड को पुलिस की टेक्निकल टीम जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक साइबर क्राइम में संलिप्त होने की जानकारी मिलने के बाद मोहनपुर पुलिस ने चित्रपोका गांव में छापेमारी की। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि गांव में कुछ युवक संगठीत होकर साइबर अपराध कर रहे हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनसे मामले से जुड़े जानकारी के बारे में पूछताछ किया जा रहा है। वहीं मौके से फरार हुए आरोपियों के बारे में पुलिस पता कर रही है।

गिरफ्तार एक आरोपी पर जरमुंडी थाना में शिकायत : मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार एक आरोपी दुमका जिला के जरमुंडी थाना का एक मामला है। गिरफ्तार होने की जानकारी मोहनपुर पुलिस ने जरमुंडी थाना प्रभारी को दे दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें