Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDevghar Congress President Participates in Youth Coordinator Event Led by Gulam Ahmed Mir

राहुल गांधी से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात

देवघर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय फेलिसिटेशन सिरोमनी में भाग लिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व गुलाम अहमद मीर ने किया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 23 Feb 2025 02:53 AM
share Share
Follow Us on
राहुल गांधी से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात

देवघर। जिला कांग्रेस देवघर के जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने नई दिल्ली भाई वीर सिंह मार्ग के सेंट्रल हाल में एवं दस जनपथ व इंद्रा भवन में आयोजित दो दिवसीय फेलिसिटेशन सिरोमनी ऑन द ओकेजन ऑफ यूथ कॉर्डिनेटर में भाग लिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव, पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रभारी एवं झारखंड के पूर्व प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने किया। जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता डॉ. डीपी राय, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तकनीकी एवं प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव ने भाग लिया। बैठक देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नेतृत्व में 1983 में हुई थी, जिसमें भारतीय युवक कांग्रेस द्वारा संचालित यूथ कॉर्डिनेटर देश के विभिन्न प्रांतों से जुटे थे। उनलोगों ने उस वक्त देश के विभिन्न प्रांतों में जाकर संगठन मजबूती के साथ बीस सूत्री कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू कराने का काम किया था। जिनमें से अधिकतर कॉर्डिनेटर पार्टी संगठन में उच्च पद पर आसीन हैं तथा कई जनप्रतिनिधि के रूप में चुने गए हैं। कॉर्डिनेटर बैठक में मुख्य रूप से पार्टी संगठन सशक्त बनाने तथा कार्यक्रमों का सफल संचालन के लिए आगे की भूमिका तय की गई। इस दौरान देवघर जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने दस जनपथ में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलकर संगठन को लेकर अपनी बातें रखी। इसकी जानकारी प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी देवघर दिनेश कुमार मंडल ने दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें