नगर निगम चुनाव : जल्द ही किया जाएगा मतदाता सूची के प्रारुप का प्रकाशन
देवघर नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। डाटा इंट्री का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें 1 लाख 80 हजार में से 7-8 हजार डाटा इंट्री बाकी है। इसके बाद 7 दिनों तक दावा-आपत्ति...

देवघर, प्रतिनिधि। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसा नगर निगम चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में देवघर नगर निगम क्षेत्र के लिए मतदाता सूची के प्रारुप प्रकाशन को लेकर डाटा इंट्री का कार्य किया जा रहा है। डाटा इंट्री समाप्त होने के बाद देवघर नगर निगम के मतदाता सूची के प्रारुप का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर कुमार सिंह ने कहा कि देवघर नगर निगम का डोर टू डोर पिछड़ा वर्ग का सर्वे हो चुका है। जिसका डाटा प्रपत्र वन में आ गया था। डाटा इंट्री के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर को लगाया गया था। जो अपने-अपने पंचायत में चले गए। उसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार डाटा इंट्री के लिए वीएलई को लगाया गया। उन्होंने कहा कि 1 लाख 80 हजार में अब मात्र 7 से 8 हजार डाटा इंट्री का कार्य बचा हुआ है। जो कि दो दिनों में पूरा हो जाएगा। उसके बाद उपायुक्त के आदेश से देवघर नगर निगम के लिए मतदाता सूची के प्रारुप का प्रकाशन कर दिया जाएगा। उसके बाद 7 दिनों तक दावा-आपत्ति लिया जाएगा। जो गड़बड़ी होगा उसे मतदाता देख सकेंगे। उसके बाद गड़बड़ी का निवारण किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा शिकायत निवारण पदाधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है। सदर अंचल देवघर के अंचलाधिकारी को देवघर नगर निगम के लिए शिकायत निवारण पदाधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही मधुपुर नगर परिषद के लिए मतदाता सूची के प्रारुप का प्रकाशन कर दिया गया है। वहां का शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मधुपुर को नामित किया गया है। दावा आपत्तियों का निवारण करने के बाद फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। यह डाटा पिछड़ा वर्ग आयोग के पास भेज दिया जाएगा। वहां से फिर राज्य निर्वाचन आयोग के पास यह डाटा चला जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।