साइबर क्राइम : पांच संदिग्ध हिरासत में
देवघर में साइबर पुलिस ने शुक्रवार रात पालोजोरी, देवीपुर और करौं थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पांच साइबर संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 23 Feb 2025 03:07 AM

देवघर। साइबर पुलिस ने शुक्रवार रात पालोजोरी, देवीपुर व करौं थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच साइबर संदिग्ध को पकड़ा है। वहीं एसपी के आदेश पर साइबर थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साइबर पुलिस ने सभी से तलाशी लेने पर सभी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड व अन्य समानों को जब्त किया है। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ पहले से ही साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतें आई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।