Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsBJP Youth Wing Protests Against Jharkhand Government s Exam Paper Leak

भाजयुमो ने हेमंत सरकार का पुतला फूंका

देवघर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में युवा विरोधी हेमंत सरकार का पुतला दहन किया गया। दुबे ने कहा कि हेमंत सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसमें पेपर लीक की घटनाएँ...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 22 Feb 2025 02:54 AM
share Share
Follow Us on
भाजयुमो ने हेमंत सरकार का पुतला फूंका

देवघर। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में शुकवार को स्थानीय टावर चौक पर युवा विरोधी हेमंत सरकार का पुतला दहन किया गया। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि हेमंत सरकार लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पूर्व में जेएसएसी सीजीएल की परीक्षा में पेपर लीक कर रिजल्ट प्रकाशित किया गया था और अब मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक की घटना बताती है की राज्य सरकार झारखंड के छात्रों का वर्तमान और भविष्य बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सभी छात्रों के साथ खड़ी है और राज्य के छात्रों को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। कहा कि युवा मोर्चा इस धांधली के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करती है। इस अवसर पर पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष नवल राय,भाजपा जिला मंत्री विजया सिंह ,भाजपा नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा केशरी, मनोज मिश्रा, नितीश सिंह, पवन पांडेय,सीएन दूबे ,संजय गुप्ता, राजीव चौधरी, लक्ष्मी देवी, कुंदन राज ,संध्या कुमारी, कुणाल तिवारी,बबलू, अमृतराज,विजय यादव सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें