भाजपा महिला मोर्चा का बजट पर परिचर्चा
देवघर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तहत बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव रंजन सिंह ने बजट के महिलाओं और आम जनमानस पर प्रभाव के बारे में विचार साझा किए।...

देवघर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देवघर की जिलाध्यक्ष रूपा केसरी के नेतृत्व में शनिवार को देवघर विधानसभा में प्रदेश द्वारा निर्देशित बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष सह देवघर कॉलेज अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉ.राजीव रंजन सिंह ने बजट पर महिलाओं के लिए होने वाले लाभ एवं आम जनमानस पर बजट के प्रभाव पर अपनी बातों को रखा। इसके साथ ही बजट पर परिचर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया व विशाखा सिंह द्वारा बजट पर परिचर्चा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सरिता बरनवाल ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सरिता बरनवाल, लक्ष्मी देवी, शारदा देवी, मुन्नी देवी, सरिता वर्मा, रूबी देवी, गुड्डी झा, ममता कुमारी, पूजा केसरी, धनंजय तिवारी,उमा प्रजापति एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।