Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsTragic Suicide Woman Jumps into Well Amid Domestic Dispute in Hunterganj

घरेलू विवाद में विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान

घरेलू विवाद में विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान घरेलू विवाद में विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान घरेलू विवाद में विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSat, 22 Feb 2025 04:27 AM
share Share
Follow Us on
घरेलू विवाद में विवाहिता ने कुएं में कूदकर दी जान

हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के कोशमाही गांव में बुधवार की देर शाम घरेलू विवाद में विवाहिता ने कुआं में कूद कर अपनी जान दे दी। मृतका कोशमाही गांव के अनिल यादव की पत्नी आशा देवी है। आशा देवी में घरेलू विवाद मैं आत्महत्या करने के नियत से कुएं में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों के द्वारा काफी प्रयास के बाद आशा देवी को कुआं से निकाला गया। लेकिन तब तक आशा देवी दम तोड़ चुकी थी। आशा देवी के भाई बिहार के शेरघाटी बाजार के कुंदन कुमार ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी अनिल यादव से हुई थी। उसने अपने बहनोई और अपनी बहन के ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। कुंदन कुमार के अनुसार उसकी बड़ी गोतनी के साथ उसकी बहन का विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद हंटरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें