छब्बीस एकड़ में लगे अफीम की फसल को पुलिस नें किया नष्ट
छब्बीस एकड़ में लगे अफीम की फसल को पुलिस नें किया नष्ट लावालौंग प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के पिपराडीह, सेरका, खढ़ीया और बरवाडीह गांव में अठारह एकड़ वनभूमि

लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पिपराडीह, सेरका, खढ़ीया और बरवाडीह गांव में अठारह एकड़ वनभूमि पर लगे अफीम की फसल को पुलिस नें नष्ट कर दिया है। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रूपेश कुमार राय ने बताया कि उक्त गांवों में भारी मात्रा में अफीम की फसल लगे होने की सूचना हमें मिली थी। इसके बाद हमने अपने जवानों और वन कर्मियों की संयुक्त टीम का गठन किया और अभियान चलाते हुए उक्त स्थानों पर छब्बीस एकड़ वनभुमी पर फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस ने खेतों में लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर चला कर एवं लाठी डंडे से पीट कर नष्ट कर दिया। पुलिस नें कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने किसानों और स्थानीय लोगों को चेतावनी दी कि वे किसी भी प्रकार की अवैध खेती में लिप्त न हों, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दे। वन कर्मियों ने बताया कि अवैध खेती के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी चलता रहेगा। अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सुरक्षा बल के जवान और अन्य प्रशासनिक कर्मी शामिल थे। अभियान के दौरान पूरे इलाके में सघन तलाशी भी की गई ताकि अवैध गतिविधियों से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।