Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsInauguration of Shiv Family Yagya with Grand Kalash Yatra in Hunterganj

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ भव्य कलश

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराFri, 21 Feb 2025 10:19 PM
share Share
Follow Us on
भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के केदली कला गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय शिव परिवार प्रतिष्ठा सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। यज्ञ मंडप से कलश लेकर कतार वध होकर पांच गांव का भ्रमण करते हुए पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ लीलाजन नदी घाट पहुंचा। जहां अयोध्या से आये यज्ञाचार्य आचार्य स्वामी 1008 गोपालाचार्य जी महाराज के मंत्रोचार के साथ कलश में जल उठाया गया। इसके बाद जय शिव शंकर भोले नाथ, हरहर महादेव के नारा लगाते हुए कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु पुन: यज्ञ मंडप पहुंच कर कलश को स्थापित किया। कलश यात्रा में मुख्य रूप से प्रमुख ममता कुमारी, रजत नेत्री, रश्मि प्रकाश, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार दास, मुखिया अशोक कुमार यादव, राजद नेता कमलेश कुमार यादव, गुंजित कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। सफल संचालन में शिव मंदिर यज्ञ समिति के प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रवेश साव, मोहित कुमार, अशोक यादव, मुन्ना यादव सहित समिति के सभी सदस्य सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। रात्रि से रामलीला का आयोजन किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें