शादी के रिसेप्शन से सीधे जेल पहुंचा दूल्हा
शादी के रिसेप्शन से सीधे जेल पहुंचा दूल्हा शादी के रिसेप्शन से सीधे जेल पहुंचा दूल्हा शादी के रिसेप्शन से सीधे जेल पहुंचा दूल्हा शादी के रिसेप्शन से स

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के गोसाईडीह के गांव में राजस्थान अजमेर के एक युवती प्रीति गुप्ता के द्वारा अपने पति चंदन कुमार सिंह के दूसरे शादी के रिसेप्शन के दौरान किए गए हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद प्रीति गुप्ता के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर कार्रवाई करते हुए दूल्हा चंदन कुमार सिंह को हिरासत में ले लिया। प्रीति गुप्ता के 164 के बयान के बाद चंदन कुमार सिंह को पुलिस ने जेल भेज दिया है। प्रीति गुप्ता ने चंदन कुमार सिंह के साथ अपनी शादी होने के कई प्रमाण पुलिस को दिए हैं। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। चंदन कुमार सिंह और प्रीति गुप्ता के इस विवाद ने नई नवेली दुल्हन के जीवन को अंधकार में धकेल दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।