Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsGrand Kalash Yatra Kicks Off Nine-Day Shiva Shakti Hanumat Yajna in Simaria

टुटीलावा में नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ निकला भव्य कलश यात्रा

टुटीलावा में नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ निकला भव्य कलश यात्राटुटीलावा में नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ निकला भव्य कलश या

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराWed, 19 Feb 2025 05:59 PM
share Share
Follow Us on
टुटीलावा में नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ निकला भव्य कलश यात्रा

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के टुटीलावा गांव के शिव मंदिर में नौ दिवसीय शिव शक्ति हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बुधवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। पुंडरा पंचायत के पूर्व मुखिया गिरेंद्र कुमार पांडेय और पूर्व मुखिया मुक्ता पांडेय ने श्रद्धालुओ को कलश देकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में शामिल 501 श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर से कलश उठाकर श्रद्धालु पार टांड़ नदी पहुंचे। जहां यज्ञाचार्य पंचानंद पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओ ने कलश में जल भरा। इसके बाद पूरे गांव का भ्रमण करते श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचे जहां जयघोष के साथ कलश को स्थापित किया। इस दौरान हर हर महादेव, जय भोलेनाथ, जय भोले भंडारी, जय श्री राम जय हनुमान के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा।

महायज्ञ का शुभारंभ होते ही संपूर्ण गांव भक्तिमय हो गया। साथ ही लोग भक्ति और आस्था में डूब गये। इस मौके पर यज्ञाचार्य पंचानंद पांडेय ने कहा कि यज्ञ होने से गांव का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही ग्रामीण भक्ति और आस्था में लीन हो जाते है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि लोगो को भगवान के प्रति हमेशा भक्ति और श्रद्धा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोक कल्याण के लिए यज्ञ होना पुण्य का कार्य है। वही मंदिर निर्माण कर्ता सह यज्ञ समिति अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि यज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। महायज्ञ के सांध्यकालीन भजन कीर्तन और आरती कार्यक्रम किया जाएगा। वही रात में प्रवचन के लिए बनारस व हजारीबाग के विद्वानों द्वारा प्रवचन कार्यक्रम होगा। हर दिन भंडारे का आयोजन किया गया है। 27 फरवरी को यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। कलश यात्रा में मुखिया बिनोद महतो, उमेश कुमार यादव, राधेश्याम पांडेय, अर्जुन पांडेय, निशांत पांडेय, जमुना दांगी, तापेश्वर पांडेय, विजय चौबे, प्रमोद सिंह, अवध पांडेय, श्याम किशोर, श्रीयांश कुमार, सुरेंद्र यादव, प्रेमलाल गंझु, अरविंद सिंह, छोटे लाल शाह, कामदेव ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, संजय रजक, विकास पांडेय, राहुल पांडेय, संतोष यादव, महेश महतो, त्रिपुरारी कुमार, धरम महतो, केदार यादव, नागेश्वर महतो, युगेश्वर, बालेश्वर, साकेश, रामाशीष भुईयां सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें