अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत अज्ञात वा

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के चतरा डोभी मुख्य मार्ग स्थित डुमरी गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक हंटरगंज के बेला गांव के 50 वर्षीय सरयू साव था। सरयू साव घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़े व्यक्ति को अस्पताल लाई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने के कारण मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कोबना गांव स्थित लगने वाले साप्ताहिक बाजार से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 24 घंटे के अंदर दो लोगों की मौत हो चुकी हैं। इससे पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हंटरगंज के भाजपा नेता बहोरी सिंह की मौत हो गई थी। लापरवाही से परिचालन हो रहे वाहनों के आतंक से लोग परेशान हैं। लापरवाह परिचालन अब लोगों के लिए मौत का कारण बनते जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।