Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsDilapidated Health Center in Simaria Endangers Local Residents

पिरी स्वास्थ्य उप केंद्र के भवन जर्जर दे रही बड़ी घटना का आमंत्रण

पिरी स्वास्थ्य उप केंद्र के भवन जर्जर दे रही बड़ी घटना का आमंत्रण पिरी स्वास्थ्य उप केंद्र के भवन जर्जर दे रही बड़ी घटना का आमंत्रण पिरी स्वास्थ्य उप

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराMon, 17 Feb 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
पिरी स्वास्थ्य उप केंद्र के भवन जर्जर  दे रही बड़ी घटना का आमंत्रण

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड के पीरी उप स्वास्थ्य केंद्र काफी पुराना और जर्जर हो गया है। बीते दिन प्लास्टर गिरने से एक स्वास्थ्यकर्मी भी घायल हो गए थे। जबकि इलाज कराने आने वाले लोगों को बीच हमेशा भय बना रहता है। पीरी पंचायत के लगभग एक दर्जन गांवों और टोला सुदूर जंगली इलाकों में निवास करती है। यहां पर इलाज का कोई सुविधा नहीं रहने के कारण लोग विवस होकर पीरी स्वास्थ्य केंद्र इलाज करानेआते हैं। यहां बरसात में छत से पानी टपकता है जबकि गर्मी आते ही प्लास्टर झड़ने लगते हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इस विषम परिस्थिति में भी वे लोग हर संभव स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए तत्पर रहते हैं। जिला परिषद सदस्य रोहिणी देवी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य भवन के मरमत के लिए कहा जाता है। परंतु मार्च समाप्त होने के पहले खा पीकर समाप्त कर दिया जाता है। उन्होंने जर्जर भवन की बाबत बोर्ड में मामला उठाने एवं उपायुक्त को अवगत करने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें