Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsCommunity Protest Against Illegal Encroachment of Dhobiya Pokhar in Chatra

धोबिया पोखर को भरने का नगरवासियों ने किया विरोध

चतरा में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष यमुना प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें नगरवासियों ने धोबिया पोखर पर हो रहे अवैध कब्जे का विरोध किया। लोगों का कहना है कि अगर पोखर को समतल किया गया, तो छठ...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराMon, 28 April 2025 12:45 AM
share Share
Follow Us on
धोबिया पोखर को भरने का नगरवासियों ने किया विरोध

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। धोबिया पोखर को कुछ लोगों के द्वारा भरे जाने के विरोध में रविवार को नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष यमुना प्रसाद की अध्यक्षता में नगरवासियों की एक बैठक हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने धोबिया पोखर पर अवैध कब्जा कर, उसे समतल करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि यदि पोखर पर कब्जा हो गया, तो हिन्दू धर्म के सबसे बड़े पर्व छठ महापर्व का आयोजन स्थल संकट में आ जाएगा। साथ ही पोखर के आसपास लगभग 8 हजार की आबादी इसी जल स्रोत पर निर्भर है। यदि पोखर को समतल कर दिया गया, तो क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न हो जाएगा। चर्चा के दौरान कहा गया कि जब कुछ लोगों ने इस अवैध कब्जे का विरोध किया, तो कब्जा करने वालों के द्वारा एक ही परिवार को निशाना बनाते हुए झूठे मुकदमे भी दर्ज करा दिये गये। कहा कि यह समस्या किसी एक व्यक्ति या परिवार का नहीं, बल्कि पूरे नगर की है। इसलिए इस संघर्ष को सभी नगरवासी मिलकर लड़ेंगे। बैठक में उ वेद प्रकाश सिंह, हिमांशु कुमार उर्फ हनी, सन्नी लाल, अखिलेश कुमार सोनी, अजय प्रसाद कसेरा, शतीश कुमार गुप्ता, विजय शर्मा, डवलु कुमार, राजगीर, बिरेन्द्र दास, शंकर प्रसाद, अजय केशरी, आदित्य यादव, मुकेश कुमार, शंकर कुमार, बिन्दु सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, शिव प्रसाद सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें