Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsRolling Block Impacting Train Services from February 24 to March 2 in South Eastern Railway

आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक के चलते छह जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेगी

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में 24 फरवरी से 2 मार्च तक रोलिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि अन्य का मार्ग बदल जाएगा। आद्रा मेदिनीपुर,...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरFri, 21 Feb 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक के चलते छह जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेगी

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में एक सप्ताह 24 फरवरी से 2 मार्च तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते चक्रधरपुर,आद्रा और खड़गपुर रेल मंडल से होकर गुजरनेवाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी। कई ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट और कई ट्रनों को मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू पैंसेजर (68090-68089) 24, 28 फरवरी और 2 मार्च को रद्द रहेगी। आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू पैसेंजर(68046-68045) 24 फरवरी से 2 मार्च तक रद्द रहेगी। आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू पैसेंजर 28 फरवरी, 1 और 2 मार्च को रद्द रहेगी। झारग्राम धनबाद झारग्राम मेमू एक्सप्रेस(18019-18020) 24 और 27 फरवरी को रद्द रहेगी। वर्धमान हटिया वर्धमान मेमू एक्सप्रेस(13503-13504) 24 , 27 फरवरी और 1 मार्च को रद्द रहेगी। राउरकेला टाटानगर राउरकेला मेमू पैसेंजर(68043-68044) 22 फरवरी को रद्द रहेगी। बीरमित्रपुर बरसुवां बीरमित्रपुर पैसेंजर(58151-58152) 22 फरवरी को रद्द रहेगी।

शार्ट टर्मिनेट होकर चलने वाली ट्रेनें

रोलिंग ब्लॉक के कारण टाटानगर आसनसोल बराभूम मेमू पैसेंजर( 68056-68060) 24, 28 फरवरी और 1 मार्च को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इन दिनों में इस ट्रेन की आद्रा आसनसोल आद्रा की सेवा रद्द रहेगी। उसी प्रकार आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू पैसेंजर(63594-63593) 25 फरवरी को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी। इस दिन यह ट्रेन पुरुलिया नहीं जाएगी।

परिवर्तित होकर चलने वाली ट्रेनें

टाटानगर हटिया एक्सप्रेस(18601) 26 और 28 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चाडिल पुरुलिया कोटशिला मुरी होकर जाने के बजाय

परिवर्तित मार्ग चांडिल गुंडाबिहार मुरी होकर चलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें