अफीम खेत में चीरा लगाते टेबो पुलिस ने एक नाबालिक सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना पुलिस ने सोंगरा के पास जंगल में अफीम के खेत में चीरा लगाते तीन लोगों, जिनमें एक नाबालिक भी शामिल है, को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अफीम और उपकरण बरामद किए।...
चक्रधरपुर।पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना पुलिस ने सोंगरा के पास जंगल में अफीम के खेत में चीरा लगाते एक नाबालिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से अफीम(पोस्ता) के फल में चीरा लगाने वाला चार पीस औजार और करीब दो सौ ग्राम वजन का अफीम बरामद किया है। एसपी आशुतोष शेखर ने यह जानकारी दी है। एसपी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत टेबो थाना पुलिस ने 19 फरवरी को सोंगरा गांव के पास हुये अवैध अफीम की खेती में चीरा लगाते हुये चार लोगों को देखा, पुलिस को देखते ही चारों भागने लगे, इसी दौरान पुलिस ने दो लोगों को खदेड़ कर पकड़ा। जिसमें खुंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र का गुटिगढ़ा गांव निवासी सुनिल ओड़ेया पिता स्वर्गीय दारु ओड़ेया और एक नाबालिक करीब 16 साल शामिल था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुनिल ओड़िया को जेल भेज दिय.ा तथा नाबालिक को बाल सुधार गृह भेज दिया। इसी मामले में कार्रवाई करते हुये पुलिस ने 20 फरवरी को टेबो थाना क्षेत्र के सोंगरा गांव निवासी सुखराम कैता उर्फ सनिका कैता उर्फ सानिका कायता (22) को गिरफ्तार किया और उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया है। एसपी ने कहा कि अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान जारी है। वहीं इस छापामारी अभियान में पुलिस उपादीक्षक चाईबासा कुमार विनोद, टेबो थाना प्रभारी बिक्रांत मुंडा, पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष कुमार महतो, अनिल कुमार सिंह सहित टेबो थाना पुलिस और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।