Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsFarewell Ceremony for Retiring Teacher Sarojini Dodharai at Chakradharpur School

सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी गई विदाई

चक्रधरपुर के आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव में शिक्षिका सरोजिनी डोधराय को विदाई दी गई। उन्होंने 20 साल शिक्षिका के रूप में सेवा की। समारोह में प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार महतो ने उन्हें शॉल और उपहार देकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरThu, 1 May 2025 04:37 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी गई विदाई

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव की शिक्षिका सरोजिनी डोधराय की सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा बुधवार को विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित किया गया था। शिक्षिका वर्ष 2004 में मध्य विद्यालय डुकरी में योगदान की तथा 2018 में आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव में योगदान दी थी। करीबन 20 साल एक शिक्षिका के रूप में उन्होंने काम किया। विदाई समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार महतो ने शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतिक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। जबकि विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें उपहार भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत भी प्रस्तुत किया। मौके पर जावेद अहमद, कविता टुडू, सुलोचना महतो, अशरफ अंसारी, पूर्णिमा कुमारी, अलका सिंह, आकांक्षा राणा, अध्यक्ष सुशील माझी, सोमरा माझी, सुकंती माझी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें