डीआरएम ने किया बंडामुंडा में प्री-एनआई का निरीक्षण
चक्रधरपुर रेलवे मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने प्री-एनआई कार्य का निरीक्षण किया। बंडामुंडा कुकड़ा गेट को 9 घंटे बंद रखा जाएगा और कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। नए सिग्नल सिस्टम और अन्य विकास...

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने सोमवार को प्री-एनआई कार्य का जायजा लिया। कुकड़ा गेट में पटरी निमार्ण, नई सिगनल सिस्टम सहित अन्य कई विकास कार्यो को अंतिम रुप देने के लिए मंगलवार को बंडामुंडा में सुबह 9 बजे से शाम छह बजे तक विभागों को द्वारा विभिन्न कार्य किए जाऐंगे। इसके लिए बंडामुंडा कुकड़ा गेट को 9 घंटा बंद रखने की घोषणा की गई है। साथ ही यहां रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा जिसके लिए टाटानगर राउरकेला मेमू पैंसेजर, बीरमित्रपुर बरसुवां पैंसेजर 26 फरवरी तक रद्द रहेगी। एनआई कार्य के लिए मार्ग में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। सोमवार को डीआरएम अपने निरीक्षण दस्ता के साथ बंडामुं़डा पहुंचे। बंडामुंडा में प्री एनआई वर्क का जायजा लिया। परियोजनाओं को तय समय पर करने के लिए तैयारी का जायजा लेने के साथ साथ यहां नियोजित किए गए उपकरणों का निरीक्षण किया। डीआरएम के साथ सिनियर डीईएन कोर्डिनेशन राम प्रताप मीणा, एडीआरएम इंफ्रा. अजित कुमार, सिनियर डीईएम सेंट्रल संतोष कुमार सहित अन्य विभागीय आलाधिकारी शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।