Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsVoter List Update BLROs and Anganwadi Workers Honored in Jagannathpur

जगन्नाथपुर : 6 बीएलओ सह आंगनवाड़ी सेविका सम्मानित

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 6 बीएलओ और आंगनवाड़ी सेविकाओं को नई मतदाता सूची के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान अनुमंडल कार्यालय में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव द्वारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 25 Jan 2025 09:54 PM
share Share
Follow Us on
जगन्नाथपुर :  6 बीएलओ सह आंगनवाड़ी सेविका सम्मानित

जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र-54 में मतदाता सूची नये मतदाता को जोड़ने, संशोधित, विलोपित आदि चुनाव कार्य करने के लिए अनुमंडल के 6 बीएलओ सह आंगनवाड़ी सेविका को शनिवार को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतू प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएलओ को यह सम्मान अनुमंडल कार्यालय जगन्नाथपुर में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव के हाथों प्रमाण पत्र देकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अधिवक्ता सह अन्य उपस्थित थे। सम्मानित होने वाले बीएलओ सह आंगनवाड़ी सेविका में जगन्नाथपुर प्रखंड के उमवि तोडांगहातु की बीएलओ अश्रिता लागुरी, उमवि भगवान की बीएलओ सरोजनी महातो, प्राथमिक विधालय मासाबिला की बीएलओ योगिता पिंगुवा, नोवामुंडी प्रखंड के उमवि करमपदा की बीएलओ कुन्ती लागुरी, मवि बड़ाकुंद्रीझोर की बीएलओ तारावती बोबोंगा व मवि नोवामुंडी बाजार की चंदा देवी शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें