Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsViolent Clash in Chaibasa Munda s Family Attacked Property Damaged
मुंडा के साथ हुई मारपीट, घर के सामानों को किया गया क्षतिग्रस्त
चाईबासा के पुराना चाईबासा ग्राम में शनिवार रात को मुंडा जानुमसिंह देवगम और उनके परिवार पर लोगों ने हमला किया। इस दौरान मुंडा का वाहन और घर में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया। मुंडा ने मुफ्फसिल थाना...
Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSun, 23 Feb 2025 01:19 PM
चाईबासा। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुराना चाईबासा ग्राम के मुंडा जानुमसिंह देवगम और परिवार वालों के साथ लोगों ने मारपीट की। साथ ही इस दौरान मुंडा के वाहन और घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया की। घर में रखे सभी सामानों को फेंक दिया गया। घटना शनिवार रात लगभग 10 बजे की है। घटना के बाद मुंडा ने मुफ्फसिल थाना को जानकारी दी और पुलिस ने घटना स्थल जा कर मामले की जानकारी ली। रविवार को मुंडा के द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।