पुराना चाईबासा में महिला ने लगाई फांसी
चाईबासा में 29 वर्षीय नीता सिंकू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीता का पति कृष्ण देवगम ने बताया कि उनकी शादी ढाई साल पहले हुई थी और उनके कोई संतान नहीं है। घटना की जांच की जा रही है और...

चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत पुराना चाईबासा निवासी कृष्ण देवगम की पत्नी 29 वर्षीय नीता सिंकू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी । जानकारी के अनुसार सोमवार को रात में नीता सिंकू परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई । उसका पति कृष्णा देवगम घर के बाहर बरामदे में ही सो गया। मंगलवार सुबह को जब उसे चाय पीने के लिए उठाया गया तो वह नहीं उठी, और ना कोई जवाब दिया। इसके बाद कमरे के छठ खोल कर देखा गया तो फांसी के फंदे से उसे लटका पाया गया। इसके बाद आसपास के लोगों के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी गई ।पुलिस घटना स्थल पर आ कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाइ। मृतिका का पति कृष्ण देवगम ने बताया कि नीता सिंकू को उसकी दूसरी पत्नी है। वह उसके साथ नोवामुंडी में रहता है। मांगे परब करने के लिए वह घर आया हुआ था। यहां उसके दोनों पत्नी एक साथ रहती है, कभी भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कोई भी विवाद नहीं हुआ था ।लेकिन नीता सिंकू किस कारण से फांसी लगाई है , किसी को पता नहीं है। इधर पुलिस ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।नीता सिंकू की शादी ढाई साल पहले हुई थी।इसका कोई संतान नहीं है,जब कि सौतन का दो औलाद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।