Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsRepublic Day Celebrations in Jagannathpur Flag Hoisting and Cultural Programs

जगन्नाथपुर में शान से लहराया तिरंगा

जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ध्वज फहराया गया। झंडोत्तोलन के बाद सभी ने वीर पुरुषों को याद किया। विद्यालयों में छात्रों ने पैरेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनुमंडल...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाTue, 28 Jan 2025 03:21 AM
share Share
Follow Us on
जगन्नाथपुर में शान से लहराया तिरंगा

जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर शान से तिरंगा लहराया गया। झंडोत्तोलन के पश्चात सभी ने महान वीर पुरुष को याद किया। भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से पूरा प्रखंड गूंज उठा। जगन्नाथपुर राजकीय रस्सेल प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा पैरेड निकाला गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रस्सेल प्लस टू विद्यालय में झंडोतोलन के पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ राफेल मुर्मू, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में डॉ. जयंत कुमार , जगन्नाथपुर थाना में प्रभार थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने झंडा फहराया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें