दिवंगत पर्यटकों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा
चाईबासा के मंझारी प्रखंड के चौके दीरी गांव में एकल अभियान सिंहभूम ने हिन्दू पर्यटकों के नरसंहार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई।...

चाईबासा। मंझारी प्रखंड के चौके दीरी गांव में एकल अभियान सिंहभूम के तत्वाधान से में एकल विद्यालय तांतनगर, मंझारी अंचल के आचार्यों एवं ग्रामीणों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों के नरसंहार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के साथ साथ मृतकों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकल अभियान के प्रशिक्षण प्रभारी अंकेश कुमार पांडे, संच समिति अध्यक्ष अर्जुन पान, सचिव नार्वेराम बिरुवा, विश्वजीत महतो, अंचल अभियान प्रमुख जगमोहन पान सुभाष पान, लक्ष्मण तमसोय, रोशन सहित तांतनगर एवं मंझारी प्रखंड के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।