Hindi Newsझारखंड न्यूज़cbi raid in ranchi 4 arrested with railway engineer in bribery case

रांची में अचानक पहुंची CBI की टीम, रेलवे इंजीनियर समेत 4 को दबोचा; क्या थी वजह

शुक्रवार को रांची में सीबीआई ने छापा मारा। छापे की वजह से इलाके में अफरातफरी मच गई। सीबीआई ने यहां रेलवे इंजीनियर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSat, 26 April 2025 06:25 AM
share Share
Follow Us on
रांची में अचानक पहुंची CBI की टीम, रेलवे इंजीनियर समेत 4 को दबोचा; क्या थी वजह

शुक्रवार को सीबीआई की टीम अचानक रांची पहुंची। रिश्वतखोरी के एक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता विशाल आनंद समेत चार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने रांची और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छापेमारी कर चारों को पकड़ा। इस दौरान विशाल आनंद के भाई के पास से 32 लाख रुपए भी बरामद किए गए। इसके अलावा सीबीआई की टीम ने कल बिहार में भी छापा मारा। यहां से भी सीबीआई ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि मुख्य अभियंता विशाल आनंद के अलावा उनकी ओर से रिश्वत लेने वाले उनके भाई कुणाल, झाझरिया निर्माण लिमिटेड के एमडी सुशील झाझरिया और कंपनी के कर्मचारी मनोज पाठक को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार चीफ इंजीनियर ने रेलवे के करोड़ों का ठेका झाझरिया कंपनी को दिलाने के एवज में 32 लाख की रिश्वत मांगी थी। 21 अप्रैल को यह डील हुई थी। विशाल ने रिश्वत की रकम रांची में अपने भाई कुणाल को देने के लिए कहा। इसके बाद झाझरिया ने अपने कर्मचारी मनोज पाठक को राशि के साथ रांची भेजा। जैसे ही मनोज ने 32 लाख रुपये कुणाल को दिए, सीबीआई टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के भाई के पास से 32 लाख रुपए बरामद भी किए गए। इसके बाद विशाल और झाझरिया को गिरफ्तार किया गया।

सासाराम में भी रेलवे के अफसर समेत चार धराए

सीबीआई ने रांची और बिलासपुर के अलावा सासाराम में भी छापा मारा है। सासाराम से सीबीआई ने रेलवे के अधिकारी समेत चार को गिरफ्तार किया है। रेलवे की करोड़ों रुपए की सामग्री चोरी कर बिक्री करने के आरोप में सीबीआई और रेल विजलेंस टीम ने छापेमारी कर सासाराम के डेहरी में रेल अधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें