Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsWorld Thinking Day Celebrated at Bokaro Thermal Kendriya Vidyalaya

केवि बोकारो थर्मल में मना विश्व चिंतन दिवस

बोकारो थर्मल के केंद्रीय विद्यालय में विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ बीआर डे ने लॉर्ड बैडेन पॉवेल को श्रद्धांजलि दी और बच्चों को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ऐसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोMon, 24 Feb 2025 04:03 AM
share Share
Follow Us on
केवि बोकारो थर्मल में मना विश्व चिंतन दिवस

बोकारो थर्मल। केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ बीआर डे ने लॉर्ड बैडेन पॉवेल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत सर्व धर्म प्रार्थना में स्काउट गाइड के शिक्षक व विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य ने लॉर्ड पॉवेल के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके संघर्ष को याद किया। बच्चों से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। विश्व चिंतन दिवस के महत्व व उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। ऐसे आयोजन के लाभ पर भी प्रकाश डाला। स्काउट व गाइड के प्रयासों को सराहा व अच्छा नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ऐसे आयोजन से सांप्रदायिक सौहार्द व राष्ट्रीय एकता को बल मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें